अज्ञात चोरों ने जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित तीन सूने मकानों पर धावा बोल लाखों रुपए के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। वारदात के समय मकान मालिक विभिन्न कार्यों से बाहर गए हुए थे। तीनों मकान आसपास ही स्थित है। समाचार लिखे जाने तक एक मकान का मालिक घर नहीं लौट पाया था।