हनुमानगढ़: टाउन में सेठी नर्सिंग होम के पास पैदल जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
हनुमानगढ़ टाउन में सेठी नर्सिंग होम के पास से पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार घायल महिला टाउन थाना क्षेत्र की लखूवाली की निवासी बताई जा रही है।