हनुमानगढ़: जिले के संगरिया में युवक से ₹1.5 करोड़ की MD ड्रग्स बरामदगी मामले में सदर पुलिस ने आरोपी का PC रिमांड कराया मंजूर
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया पुलिस द्वारा एक युवक के पास से डेढ़ करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में जांच कर रही सदर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। जांच अधिकारी अजय गिरधर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एमडी ड्रग्स की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं।