हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नशेड़ी युवकों का आतंक, लूट के इरादे से दिनदहाड़े दुकानदार पर किया हमला
जिला मुख्यालय पर नशेड़ी युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है और ताजा मामले में एक युवक ने लूट के इरादे से जंक्शन की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक दुकानदार पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। वारदात की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें एक युवक दुकानदार से गुटखा लेने के बाद उसके सिर पर ईंट से हमला करता हुआ नजर आ रहा है।