हनुमानगढ़: धीरदेसर गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात व ₹16 लाख की नकदी चुराई
हनुमानगढ़ जिले के गांव धीरदेसर में अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय एक मकान को निशाना बनाते हुए मकान से सोने चांदी के जेवरात व 16 लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। जिस समय चोरी की वारदात हुई उस समय मकान के सभी लोग सो रहे थे। सुबह चोरी की वारदात का मालूम चला मकान मालिक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना में अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।