हनुमानगढ़: बारिश ने खोली मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल, दीवारों में आई दरारें, नींव के पास से उधड़ रही परतें
जिला मुख्यालय पर लगभग सवा तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से हाल ही में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज का भवन बने अभी करीब दो साल ही हुए हैं कि मानसून की बारिश के बाद निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने लगी हैं। अभी से भवन की दीवारों में दरारें आने लगी हैं।