गौरिहार: गोयरा पुलिस ने ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत 7 साल पुराने मारपीट के मामले में स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गोयरा पुलिस ने 2019 के मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी जगराम केवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम बारीखेड़ा का निवासी है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गुरुवार की श 4:30 बजे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में की गई।