बड़ौत: ओसिक्का गांव में 2 युवकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की, कीचड़ भरे तालाब में डूबती गाय को बचाने का वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 5, 2025 ओसिक्का गांव में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब 2 युवक मोहसिन और मुस्कुरान ने गहरे कीचड़ भरे तालाब में फंसी गाय को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना छलांग लगा दी। गाय तालाब में चारा खाते समय फंस गई थी और डूबने की कगार पर थी। भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन इन युवकों ने साहस दिखाया और गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।