बड़ौत: चांदीनगर क्षेत्र के गांव में पुजारी पर युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप, युवती नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर गायब
Baraut, Bagpat | Jun 4, 2025 चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुजारी पर युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा है। युवती घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर गायब है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती व पुजारी को तलाश कर रही है। थाना चांदीनगर पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4:15 बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।