बड़ौत: मिलाना और आजमपुर मुलसम निवासी 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Jun 4, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में दोघट पुलिस ने 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:15 बजे बताया कि आरोपी इकबाल निवासी मिलाना व सुरेश निवासी आजमपुर मुलसम काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको दोघट पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।