बड़ौत: मलकपुर, गुराना रोड व पठानकोट बड़ौत निवासी 3 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश
Baraut, Bagpat | Jun 4, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में बड़ौत पुलिस ने 3 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:15 बजे बताया कि आरोपी हरेंद्र निवासी गुराना रोड, आरिफ निवासी पठानकोट बड़ौत व जयवीर निवासी मलकपुर काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको बड़ौत पुलिस ने अदालत में पेश किया है।