चित्रकूट बाढ़ राहत कार्य अपडेट
मानिकपुर के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा सकरोहा, जारो माफी, मऊ गुरदरी, चमरौहा और टिकरिया गांव पहुंचकर मौजूदा स्थिति का निरीक्षण किया। लेखपाल अरबाज सिद्दकी द्वारा ऊचाडीह पंचायत पहुंचकर फसल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा । जानकारी के अनुसार सुबह से ही राजस्व कर्मचारी युद्ध स्तर पर उन गांवों में पहुंचे हैं जहां अतिवृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। डीएम के कड़े निर्देश पर PWD विभाग ने कसी कमर, टिकरिया के पास बह गई पुलिया को दुरुस्त कर रास्ता क्लियर करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा , जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ हो वो अपने लेखपाल तक सूचना जरूर पहुंचा दे