जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित अमानपुर के मजरा बहादुरपुर वह कुशवाहा का पुरवा का किया निरीक्षण
लेखपाल को निर्देश की मकान, सब्जी, फसल आदि का आकलन अलग अलग कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें -जिलाधिकारी
जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अमानपुर के मजरा बहादुरपुर एवं कुशवाहा पुरवा का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं प्रभावित परिवारों से बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों का मकान, सब्जी एवं फसल आदि से हुई क्षति का आकलन अलग-अलग किया जाता है। पात्र लाभार्थियों का नियमानुसार सर्वे एवं आकलन अतिशीघ्र कराकर रिपोर्ट प्रेषित करें।
जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को लगभग 400 लंच पैकेट वितरित किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।