लखीमपुर: बरखेरवा में मजदूरी करने के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के बरखेरवा निवासी मजदूर विजेंद्र कश्यप पुत्र बल्लाराम कश्यप की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। बीते दिन मजदूरी करके घर वापस विजेंद्र आया था। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे।रास्ते में विजेंद्र की मौत हो गई थी।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।