लखीमपुर: दशरथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जाइलो कार चालक का कार के अंदर शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत दशरथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जाइलो कार चालक मातादीन का कार के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कार घर से थोड़ी दूर पर खड़ी मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो मातादीन का शव कार में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।