लखीमपुर: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का हुआ एलान, कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज 16 मार्च शनिवार को हो गया है। लखीमपुर खीरी जनपद में दो लोकसभा सीट हैं। जिनमें 28, खीरी लोकसभा सीट व 29 धौरहरा लोकसभा सीट। दोनों लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान होगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्टर सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखीमपुर खीरी जिले की दोनों लोक सभा सीटों में कुल 2866653 मतदाता हैं।