लखीमपुर: पूर्व विधायक बाला प्रसाद के बेलतुआ स्थित फार्म हाउस में हुई चोरी, पूर्व विधायक ने कहा- हत्या की नियत से घुसे थे बदमाश
ईसानगर थाना क्षेत्र के बेलतुआ स्थित फार्म हाउस पर भाजपा के पूर्व विधायक बाला प्रसाद के फार्म हाउस पर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों की नगदी और जेवर चोरी हुए हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप गई है। 16 मार्च को शनिवार को भाजपा पूर्व विधायक बाला प्रसाद ने बताया कि उनके फार्म हाउस में घुसे बदमाश उनकी और उनके पुत्रों की हत्या करना चाहते थे।