सेवढ़ा: एमपी के इंदरगढ़ से लापता 19 वर्षीय युवती ने किया प्रेम विवाह, वीडियो वायरल कर पुलिस से मांगी मदद
Seondha, Datia | Oct 8, 2026 इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मेन बाजार से लापता हुई 19 वर्षीय युवती दीप्ति शाक्य ने प्रेम विवाह कर लिया है। युवती ने गुरुवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इसकी जानकारी दी। वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है और अब उसे परिवार से खतरा है। उसने एसपी दतिया से सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई है।