समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 जुलाई 2026
‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुआ लाइव प्रसारण
जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देखा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में राज्य सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी एवं जीविका दीदी उपस्थित थे।
लाइव प्रसारण के दौरान राज्य सरकार के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विभिन्न उपलब्धियों को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
लाइव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा विशेष रूप से सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का संचालन, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ, नए राशन कार्ड का निर्माण, सहयोग शिविर का आयोजन तथा प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों, पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत वय वंदना योजना, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत शिलान्यास की गई योजनाओं की प्रगति, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं रोजगार सृजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
*बक्सर जिले की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन*
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत श्री आलोक नारायण वत्स, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं जिले की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन कराया गया।
वीडियो के माध्यम से बक्सर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों एवं प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित*
कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को शॉल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा जिले के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।
‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर किया गया। विभिन्न निर्धारित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक लाइव प्रसारण देखा और राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों से अवगत हुए।
कार्यक्रम समापन के उपरांत जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्त्ता के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Home Department, Govt. of Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
51 views | Buxar, Bihar | Jul 25, 2026