जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में शुभम गुप्ता नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लकड़ी के व्यवसाय में निवेश का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले लोगों से छोटी राशि लेकर उन्हें भारी मुनाफे के साथ वापस करता था, ताकि उनका विश्वास जीता जा सके। एक बार भरोसा कायम