जबलपुर: सीएम राइज स्कूल में गुरुजी ने गुस्से में छात्रा पर फेंका डस्टर, सिर में लगी चोट
जबलपुर के गंगा नगर स्थित रानी दुर्गावती सीएम राइज स्कूल से छात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर शिक्षक आशीष जैन ने गुस्से में डस्टर फेंककर मार दिया। डस्टर सीधे छात्रा के सिर में जा लगा और उसे चोट आ गई। हैरानी की बात यह है कि चोट लगने के बाद भी शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा के