थरथरी: चंडी पुलिस ने अकैड गांव से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव से गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे एक वारंटी सिंटू प्रसाद को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव से 158/11 के आरोपी सिंटू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था। इसपर मारपीट का आरोप था।