चौरीचौरा: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, गोरखपुर रेफर किया गया
क्षेत्र के राघोपुर के पास सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब गोरखपुर से देवरिया की तरफ जा रही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको रेफर किया है।