बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जवी गांव में एक परिवार को गाली गलौज करने का विरोध भारी पड़ गया। आरोप है गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से परिवार के साथ मारपीट की, मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है।