कुलपहाड़: बैदों सौर ऊर्जा प्लांट में चकरोड व ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप, बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज राजपूत के नेतृत्व में सुशील खेवरिया, संतोष तिवारी, भारत यादव तथा अन्य किसानों ने बैदों सौर ऊर्जा प्लांट क्षेत्र में चकरोड एवं ग्राम समाज की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सौर ऊर्जा प्लांट निर्माण के दौरान गांव की सार्वजनिक चक रोड को बंद कर दिया गया है।जिससे किसान भड़क गए।