Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
usr20446412
तीन दिनों तक चलने वाली मां धाम घोड़ी जातर मेले कूंर का कल होगा समापन, विधायक डॉक्टर जनक राज बतौर मुख्यअतिथि करेंगे शिरकत। आज सांस्कृतिक संध्य में आरूष शर्मा, बबलू ग्रामवासी, मनु शर्मा और करनैल राणा दर्शकों का करेंगे मनोरंजन
Dharwala, Chamba
| Sep 6, 2026
MORE NEWS
गुराड़ के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार 50 मीटर नीचे जा गिरी अनिल ठाकुर धरवाला राख-गुराड़-सांमरा संपर्क मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑल्टो कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:30 बजे गुराड़ के समीप हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी 73-0662 राख से सांवरा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन गुराड़ के समीप पहुंचा, अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क से जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक कपूर सिंह राणा, निवासी गुराड़, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
मेडिकल कॉलेज चंबा में 15 माह के मासूम की मौ*त, परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने के लगाए आरोप #ChambaMedicalCollege #ChambaNews #MedicalCollegeChamba #HimachalNews #HealthNews #चंबा #मेडिकलकॉलेजचंबा #मासूमकीमौत #इलाजमेंलापरवाही #स्वास्थ्यव्यवस्था #Himachal84TV #breakingnewstoday
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
खेल मैदान में भरमौरी का दिखा खूबसूरत अंदाज: मुख्यातिथि अमित भरमौरी ने स्कूल स्टाफ वह बच्चों के संग किया धमाकेदार डांस! खिलाड़ियों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
आधी रात की कठिन चढ़ाई… आस्था के आगे बौनी हुई मुश्किलें! धामघोड़ी जोत की दुर्गम चढ़ाई पार कर लाहुल-स्पीति के श्रद्धालु बढ़े कैलाश की ओर, गूंजा—हर हर महादेव!
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
कूंर मेले में स्टार नाइट में छाया अंधेरा! करनैल राणा के प्रोग्राम के दौरान बत्ती गुल, दर्शक हुए परेशान
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
धूमधाम से संपन्न हुआ ठेडू वाली माता जातर मेला, अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अमित भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, पवन ठाकुर व सुनील मस्ती ने बांधा समां पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा युवा नेता अनिल ढकोग भी विशेष रूप से रहे मौजूद। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। ग्राम पंचायत दुर्गेठी में आयोजित ठेडू वाली माता जातर मेले का रविवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, खणी वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा नेता अनिल ढकोग भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अमित भरमौरी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मां ठेडू माता के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय लोकगायक एवं क्षेत्र के प्रिय कलाकार पवन ठाकुर तथा सुनील मस्ती ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोकगीतों और पहाड़ी प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शक झूमते नजर आए और पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस अवसर पर अमित भरमौरी ने समस्त पंचायतवासियों को ठेडू माता के पावन जातर मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां ठेडू माता का आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे तथा हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आए। उन्होंने मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मेला समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं, अनिल ढकोग ने भी ठेडू वाली माता जातर मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं समस्त पंचायतवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान मेला समिति के पदाधिकारी, सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन से भरपूर इस जातर मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
खेलों से बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता, विद्यार्थी खेलों को बनाएं जीवन का हिस्सा: अमित भरमौरी GSSS गरोला में भरमौर ज़ोन की अंडर-14 गर्ल्स खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि ने बच्चों संग किया डांस। हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो गरोला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला में शनिवार को भरमौर ज़ोन की अंडर-14 गर्ल्स खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अमित भरमौरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्र खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है, वहीं अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने की शक्ति भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। खेल बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हार-जीत से अधिक खेल भावना महत्वपूर्ण मुख्य अतिथि अमित भरमौरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार और जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलें तथा अपने विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान करना, टीम के साथ मिलकर काम करना और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए तैयार होते हैं। बच्चों के साथ डांस कर बढ़ाया उत्साह प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि अमित भरमौरी ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हुए उनके साथ डांस भी किया। मुख्य अतिथि को बच्चों के साथ झूमते देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में भरमौर ज़ोन के करीब दो दर्जन विद्यालयों की छात्र खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। आने वाले दिनों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। स्कूल प्रबंधन के सम्मान से अभिभूत हुए अमित भरमौरी इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि अमित भरमौरी को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज खेलों सहित हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खणी वार्ड सुभाष चंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, खेल अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026
✨ कैलाश पर चमकी दिव्य मणि… प्रातःकाल के अद्भुत दर्शन से भक्तिमय हुआ माहौल! 🔱🙏
Dharwala, Chamba | Sep 6, 2026