मासलपुर: हकीमपुरा में देर रात्रि घरों में घुसे बदमाशों ने महिलाओं के साथ की अभद्रता, लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गांव हकीमपुरा में रात्रि को घरों में बदमाश घुस गए। बुधवार देर रात्रि को बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। महिलाओं के शोर शराबा करने पर गांव वालों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।गुरुवार सुबह गांव वालों ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करें, जिससे अपराधों पर अंकुश लग सके।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।