❤️ **राखी के धागे ने जोड़ दिया दिलों का रिश्ता, पेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल**
रिश्ते खून के नहीं, दिल के होते हैं… ❤️
नरपतगंज के परसा नौरुवा टप्पू, फुलकाहा निवासी **मोहम्मद इखलाख** अपने नाती के साथ करीब **25 किलोमीटर की दूरी तय कर** अपने स्वर्गवासी दोस्त बद्री नारायण सिंह की बहन **दुर्गा देवी** के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शुभ मुहूर्त के अनुसार राखी बंधवाकर भाई-बहन के रिश्ते को निभाया।
यह सिर्फ राखी का त्योहार नहीं, बल्कि **मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर** है। इखलाख ने साबित कर दिया कि रिश्तों की कोई जाति या मजहब नहीं होता।
**“धागा राखी का था, मगर बंधा इंसानियत का रिश्ता… ❤️”**
अररिया की धरती पर आज भी गंगा-जमुनी तहज़ीब जिंदा है। 🙏❤️
#RakshaBandhan #Araria #Narpatganj #GangaJamuniTehzeeb #Bhaichara #Insaniyat #HinduMuslimUnity #BrotherSisterLove #Rakshabandhan2026 #ArariaNews #NarpatganjNews #SocialHarmony #UnityInDiversity #Mohabbat #BiharNews
#rakshabandhan
Araria, Araria | Aug 28, 2026