अररिया शहर के चांदनी चौक पर हेयर टेक यूनिसेक्स सैलून की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सैलून संचालक और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई शाखा में आधुनिक हेयर कटिंग, स्टाइलिंग, मेकअप और ग्रूमिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सैलून प्रबंधन ने बेहतर सेवा और आधुनिक सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। दिल्ली से आए मुस्तकीम अली ने कहा कि अररिया वालों के लिए खुशी का पल है।
Araria, Araria | Aug 28, 2026