माकड़ी: लबाइक सवार को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर टकराई पेड़ से, बड़ा हादसा टला, बड़ेडोंगर के बेलभाटा के पास की घटना
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर बेलभाटा के पास सोमवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । कार पेड़ के साइड में टकराने से एक बड़ा हादसा टल गया। किसी तरह चालक ने कंट्रोल किया जिससे बड़ी दुर्घटना टली। बताया जा रहा है कि कार उरन्दाबेडा की है। कार में महिला व बच्चे सवार थे, यह सभी फरसगांव की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया ।