माकड़ी: सोलर लाइट लगाने हेतु फर्जी कार्यादेश जारी करने के मामले में माकडी पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
माकडी थाने में माकडी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करने वाले तीन लोगो के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया गया। रिपोर्ट पर थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना कर टीम गठित कर आरोपी इन्द्र कुमार ध्रुव जनपद पंचायत में पदस्थ करारोपण अधिकारी व गजेन्द्रसिंह राठौर को गिरफ्तार किया गया।सोमवार को दोनो को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है