माकड़ी: ग्राम लुभा के जंगल मे फुटू निकालने गये दो ग्रामीण पर भालू ने किया हमला,हुए घायल, माकडी अस्प्ताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचयात मे लुभा निवासी बालनाथनेताम और सुबोध शोरी आज शनिवार को जंगल मे फुटू निकालने गये थे, इसी दौरान जंगल मे भालू ने दोनो पर हमला कर दिया । जिससे दोनो जख्मी हो गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। भालू जंगल को ओर भाग गया। दोनो घायलों को उपचार हेतु माकडी के समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है ।