माकड़ी: क्षेत्र माकडी में प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरणों में ₹8 लाख की आर्थिक सहायता जारी
माकड़ी तहसील के ग्राम मगेदा निवासी महेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु पर और ग्राम धनपुर निवासी असवन मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।कलेक्टर द्वारा सभी प्रकरणों में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों को बैंक खाते में दी जाएगी