कुलपहाड़: बेलाताल में 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 90 गांव अंधेरे में डूबे, ग्रामीणों में आक्रोश
क्षेत्र में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। फाल्ट के नाम पर बुधवार रात करीब 9 बजे से गुरुवार सुबह 9 बजे तक लगभग 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब 90 गांव अंधेरे में डूबे रहे। लंबे समय तक बिजली न मिलने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार तीन 33 केवी की जैतपुर, अजनर और धौरा बन्द रही।