नवादा: ओढ़नपुर के पास भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
Nawada, Nawada | Nov 29, 2026 नवादा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओढ़नपुर गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।