चंदौली: निषाद पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, फूल्लन देवी पर टिप्पणी व एससी आरक्षण को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दो प्रमुख मांगे रखी। पहली मांग पूर्व सांसद फूल्लन देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर डाॅ द्विवेदी के खिलाफ कार्रवाई। दूसरी मांग निषाद समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की थी।