चंदौली: परेवा समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ट्रक क्लीनर को मारी टक्कर, हालत नाजुक
सैयदराजा थाना के परेवा समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सोमवार तड़के सुबह एक ट्रक क्लीनर को टक्कर मार दी, जिससे हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एटा जनपद के अलीगई थाना क्षेत्र के कैथी गांव का रहने वाला पंछी 27 वर्ष ट्रक ड्राइवर के साथ ट्रक में सामान लेकर जा रहे थे। ट्रक को खड़ाकर नाश्ता करने जाते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।घायल इलाजरत है।