चंदौली: जेठमलपुर के समीप साइकिल सवार एक व्यक्ति खंभे से टकराया, हालत नाजुक
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर समीप सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि साइकिल सवार एक व्यक्ति खंभे से टकरा गया, जिससे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है। एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है।