चंदौली: चंदौली रेलवे ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां-पुत्री को मारी टक्कर, दोनों को आई गंभीर चोटें
सदर कोतवाली के चंदौली रेलवे ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मा-पुत्री को टक्कर मार दी, मां-पुत्री दोनों को गंभीर चोटे आई है। चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नं 10 निवासी विनिता अपनी पुत्री अंजली को स्कूटी पर लेकर बाजार की ओर जा रही थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार सुबह डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल मां-पुत्री का इलाज किया जा रहा है।