चंदौली: सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 18 प्रार्थना पत्र पड़े, मौके पर 2 का हुआ निस्तारण
जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें 18 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन इसमें मौके पर दो ही मामलों का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतू संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया। एसडीएम हर्षिका सिंह ने चेताया कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।