नरवल: कुलगांव मोड़ से महाराजपुर पुलिस ने रेप के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस ने रेप के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने रेप के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर कुलगांव मोड़ से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि पकड़ा गया अभियुक्त दीपक कुमार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।