मंझनपुर: मंझनपुर में डिलीवरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, नारायण हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप
मंझनपुर स्थित नारायण हॉस्पिटल में डिलीवरी ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति समरजीत विश्वकर्मा निवासी मलाका, फतेहपुर ने अस्पताल पर गलत ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक ऑपरेशन के बाद पत्नी का पेशाब आना बंद हो गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया।