नैनीताल से बीजेपी विधायक सरिता आर्य , सांसद अजय भट्ट को जनता ने मुह के सामने सुना दी खरी खोटी 😱
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डौन परेवा में 23 अगस्त को अमर शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य मौजूद रहीं। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे और ग्रामीणों की सड़क, पेयजल, समाज कल्याण, वन विभाग सहित अन्य समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इसी दौरान जब क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा तो ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। जनप्रतिनिधियों के सामने ग्रामीणों ने सड़क व्यवस्था को लेकर जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने सांसद और विधायक के सामने हरामखोर शब्द तक इस्तेमाल करते हुए उन्हें खरी-खोटी तक सुना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने विधायक सरिता आर्य के राजनीतिक सफर को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के टिकट पर विधायक बनीं, लेकिन करीब 10 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए।
वहीं, सांसद अजय भट्ट को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि अजय भट्ट रानीखेत से चुनाव हारने के बाद नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दो बार सांसद बने, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर धरातल पर अपेक्षित काम नहीं हुआ।
जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों के सामने ग्रामीणों का यह आक्रोश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए चर्चा में है। वीडियो में ग्रामीण सड़क और विकास कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। जनता दरबार का उद्देश्य जहां ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना था, वहीं सड़क को लेकर सामने आया यह आक्रोश क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों की नाराजगी को उजागर करता है।
#Uttarakhand #Nainital #NainitalNews #DoonParewa #NainitalAssembly #AjayBhatt #SaritaArya #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #DoonParewaNews #PublicDarbar #JanataDarbar #RoadCondition #RoadIssue #DevelopmentIssue #RuralDevelopment #UttarakhandPolitics #ViralVideo #NainitalNews #BreakingNews