बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीवी जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण स्थापित कर दी गई है। जिससे मरीजों को अब जांच के लिए दर-दर के ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। तथा जिला चिकित्सालय अब जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा।उक्त जानकारी देते हुवे शुक्रवार के दिन चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रणव कुणाल ने बताया कि उपकरण स्थापित होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।