पूर्व मंत्री व BJP नेता रणधीर सिंह ने सोमवार शाम 5 बजे सहरजोरी आवास में प्रेसवार्ता में हेमंत सरकार पर राज्य की जनता को ठगने का आरोप लगाया। कहा BJP व कोर्ट के दबाव में सरकार ने विसंगति भरा पेशा कानून कैबिनेट से पास किया। वही स्वास्थ्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी पर भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देने, किसानों को ठगने व स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट करने की बात कही