भरगामा: भरगामा में गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए जीविका दीदियों का अनूठा प्रयास
भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत में सोमवार को 12 बजे के करीब जीविका दीदियों द्वारा विशेष एफडीडीसी कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका उद्देश्य गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करना व उन्हें आवश्यक आहार उपलब्ध कराना था.