बरेली: मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड पर बरेली में गरमाई सियासत, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; निष्पक्ष जांच की मांग
बरेली। मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड और 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट में हुई घटनाओं को लेकर बरेली में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी एवं अधिवक्ता अमर सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।