जमुई: पैक्स चुनाव मारपीट मामले में काकन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित काकन गांव में पैक्स चुनाव के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोलिंग एजेंट सह पैक्स प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार 3 बजे बताया कि गुरुवार को मतदान के दौरान उन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।