आबू रोड: आबूरोड के नेशनल हाईवे 27 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।नेशनल हाईवे 27 के चंद्रावती कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।