कायाकल्प अभियान से बदल रही स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर!
**स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वास्थ्य संस्थान — बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर सारण का एक सशक्त कदम।**
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में संचालित **कायाकल्प अभियान** के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों, अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों के आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करना, बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वच्छ एवं सुविधाजनक परिसर में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। जिला प्रशासन, सारण के मार्गदर्शन में यह पहल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर बदलने के साथ-साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Saharsa, Bihar | Oct 17, 2026